Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में बजटः ‘खिलेगा मधेश, खेलेगा मधेश’

 

जनकपुरधाम, १८ जून । आर्थिक वर्ष २०७५–०७६ के लिए प्रदेश नं. २ में प्रदेश सरकार ने अनुमानित बजट पेश किया है । बजट का कूल आकार २९ अर्ब, ७८ करोड ६९ लाख ३८ हजार है । जिस में पुँजीगत की ओर १५ अर्ब ३१ करोड १३ लाख २५ हजार और चालू तरफ १४ अर्ब ४७ करोड ५६ लाख १३ हजार रुपयां विनियोजित है । शुक्रबार प्रदेशसभा में आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री विजय यादव द्वारा प्रस्तुत बजेट में एक आकर्षक नारा भी है– ‘खिलेगा मधेश, खेलेगा मधेश’ । और दूसरा आकर्षक नारा है– ‘हर खेत में पानी, हर हाथ में काम’ ।
प्रस्तुत बजट ने युवा खेलकुद विकास के लिए ९ करोड ७४ लाख और युवा को कृषि में आकर्षित करने के लिए १६ करोड बजट पेश किया है । इसीतरह निःशुल्क दलित शिक्षा और छात्राबास निर्माण के लिए ८ करोड़ विनियोजन किया गया है । प्रस्तुत बजट के अनुसार प्रदेश नं. २ सरकार ने हर निर्वाचन क्षेत्र के लिए ५० लाख रुपयां विनियोजन किया है, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सांसदों की योजना के अनुसार खर्च किया जाता है ।
इसीतरह सडक निर्माण के लिए १ अर्ब २६ करोड विनियोजन किया गया है । ‘हर खेत में पानी, हर हाथ में काम’ योजना के लिए सरकार ने ५२ करोड़ विनियोजन किया है । इसीतरह ‘मुख्यमन्त्री स्वच्छता’ अभियान के लिए २१ करोड़, ‘मुख्यमन्त्री बेटी पढाउ’ योजना के लिए २० करोड रुपयां विनियोजन किया गया है और ‘मुख्यमन्त्री राहत और पुनःस्थापना कोष’ के लिए १५ करोड रुपयां विनियोजन किया गया है ।

यह भी पढें   स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

बजट ने हर गाउंपालिका के लिए ५० लाख, नगरपालिका के लिए १ करोड, उपमहानगरपालिका के लिए २ करोड और महनगगरपालिका के लिए ३ करोड बजट अनुदान के रुप में विनियोजित किया गया है, जो सशर्त है । इसीतरह प्रदेश नं. २ में स्थित तीन बड़े अस्पताल, सगरमाथा अञ्चल अस्पताल, नारायण उपक्षेत्रीय अस्पताल और जनकपुर अञ्चल अस्पताल को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए ३० करोड बजट विनियोजन किया है । इसीतर सप्तरी स्थित रुपनी पुलिस अस्पताल को ट्रमा सेन्टर के रुप में विकास करने के लिए १ करोड बजट विनियोजन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *