Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक से चिपके रहने पर आत्मविश्वास घटता है

 

लंदन। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अगर आपके दोस्त के पोस्ट को आपके पोस्ट की तुलना में ज्यादा लोग पसंद करते हैं तो क्या आप निराश महसूस करते हैं? अगर हां तो यह महसूस करने वाले आप अकेले नहीं हैं। एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक फेसबुक व ट्विटर पर अपने दोस्तों से आगे निकलने की होड़ लोगों को कुंठित बनाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर रही है।

यह भी पढें   रसुवा-नुवाकोट बाढ़: सुरक्षाकर्मी कहाँ-कहाँ तैनात हैं और राहत कहाँ तक पहुँची ?

सर्वेक्षण के मुताबिक आधे से अधिक लोगों ने कहा कि इन साइट्स के प्रयोग से उनका व्यवहार बदल गया है। दो तिहाई लोगों ने कहा कि इन साइट्स पर समय बिताने के बाद उन्हें आराम नहीं मिलता है। एक चौथाई ने कहा कि यदि ऑनलाइन उनका कोई विवाद हो जाता है तो वे रिश्तेदारों के साथ असहज महसूस करते हैं, और उन्हें अपने कार्यस्थल पर भी कठिनाई आती है। यूनिवर्सिटी ऑफ सैलफोर्ड द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 298 लोगों को शामिल किया गया। इनमें से 53 प्रतिशत ने कहा कि सोशल साइट्स के कारण उनका व्यवहार बदल गया है। 51 प्रतिशत ने कहा कि उन पर इन साइट्स का प्रभाव नकारात्मक रहा है। सर्वेक्षण में इंटरनेट के लत की ओर भी इशारा किया गया है। 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब फेसबुक अकाउंट या ई मेल तक उनकी पहुंच नहीं होती है तो वे चिंतित हो जाते हैं।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ ने मनोवैज्ञानिक लिंडा ब्लेयर के हवाले से कहा,’बहुत से लोग इसलिए चिंतित हो जाते हैं, क्योंकि सोशल साइट्स पर उनसे जो मांग की जाती है, वे उन्हें पूरा करने में असफल रहते हैं। एक मुख्य बात यह है कि लोगों ने इस प्रकार व्यवहार करना प्रारंभ कर दिया है जैसे प्रौद्योगिकी उनके नियंत्रण में हो।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com