Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम पर कृपा बरसाना गुरूवर : संगीता ठाकुर

 

हम पर कृपा बरसाना गुरूवर


अगर न होते गुरूवर मेरे तो
हम कहाँ चलपाते जग में
अगर चलना हम सिख भी जाते
पर हँसना कहाँ सिख पाते जग में ।

पग– पग पर मार्गदर्शन उनका
अनुशासीत करता है हमको
कभी गुस्सा कभी हँसना उनका
पथ प्रदर्शन करता हमको ।

उल्झे शब्दों को सुलझाकर
ज्ञान दर्पण दिखाते हमको
जीवन का रहस्य बताकर
मुस्काना हमें सिखाते गुरूवर ।

कभी नर कभी नारी बनकर
ज्ञान का पाठ पढ़ाते हमको
हम अनगिनत गलती भी कर ले
पर हमें क्षमा कर देते गुरूवर ।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

सत्यम–शिवम सब रूप है गुरूवर
लक्ष्मी –दुर्गा सरस्वती सब है
हम मानव अज्ञानी गुरूवर
हम पर कृपा बरसाना गुरूवर
हम पर कृपा बरसाना गुरूवर ।।

संगीता ठाकुर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com