Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुजफ्फरपुर बालिका गृह प्रकरण : बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

पटना — “जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गयी”…….
सूबे के मुजफ्फरपुर बालिका गृह प्रकरण में अपने पति चंद्रशेखर वर्मा का नाम सामने आने के बाद से लगातार विपक्ष के निशाने पर रही बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्रीमति मंजू वर्मा ने आखिरकार आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मंजू वर्मा ने सीएम नीतीश कुमार से मिलकर अपना इस्तीफा सौपा. इस्तीफा देने के बाद मंजू वर्मा ने कहा कि उनके पति कल भी निर्दोष थे, आज भी निर्दोष हैं और कल भी निर्दोष रहेंगे. मंजू के मुताबिक उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्यायालय और सीबीआई पर उन्हें पूरा भरोसा है.जांच के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इस प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने यह खुलासा किया था कि 34 नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीडऩ के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा लगातार संपर्क में रहे हैं. इसके बाद से विपक्ष मंजू वर्मा से इस्तीफे की मांग कर रहा था.

आपको बता दें कि मंजू वर्मा बिहार सरकार की इकलौती महिला मंत्री थीं. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मंजू वर्मा के घर पर सन्नाटा छा गया है.जदयू एमएलसी रामेश्वर महतो आज शाम मंजू वर्मा के आवास पर पहुंचे.उन्होंने कहा कि सिर्फ़ मंजू वर्मा को ही क्यूं टारगेट किया जा रहा है.एमएलसी ने सरकार से मांग की है कि ब्रजेश ठाकुर के फोन रिकार्ड की सीडीआर सार्वजनिक हो ताकि वह जिससे बातचीत करता हो सभी के नाम सामने आए.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com