Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर महानगरपालिक परिसर में बम विस्फोट  ,एक सामान्य घायल

 


माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर महानगरपालिक परिसर में प्रेशर कुकर बम विस्फो हुआ है । इस घटना में कार्यालय का एक कर्मचारी धमाके के आवाज से बेहोश हो गए  जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बम विस्फोट की घटना  में   एक वाहन का सीसा ,खिड़की  का सीसा फूटा है  कार्यालय परिसर के सोफा  आलमीरा में सामान्य क्षति पहुचा है । घटना के समय मेयर भीम पराजुली अपने कार्यकक्ष में ही मौजूद  थे । घटना की सूचना पर मोरंग के एसपी  मनोज केसी सहित अधिकारी मौके पर पहुच अनुशंधान  में जुट गए है । मोरंग पुलिस महानगरपालिक में लगे       सीसीटीवी  का हार्डडिस्क को अपने साथ  ले गए है जिसे खंगाला जा रहा है । इस विस्फोट की घटना में  शंकास्पद आधा दर्जन लोगों को पुलिस नियंत्रण में ले पूछताछ कर रही है । मोरंग पुलिस के अनुसार  अनुसंधान में बाधा न पहुचे इस उद्देश्य से सभी का नाम गुप्त रखा गया है ।  प्रत्यक्षदर्शियी के अनुसार  बम विस्फोट के बाद महानगरपालिक परिसर में अफरा तफरी मच गया लोग इधर उधर भागने लगे । घटना के बाद कार्यालय प्रांगण में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है ।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *