Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त सैन्य का अभ्यास सहमति के तहत होना चाहिएः सभापति देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ सिंतबर ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा कि बिम्स्टेक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है । भरतपुर में नेपाल प्रेस यूनियन चितवन शाखा द्वारा आयोजित प्रेस मीट के दौरान सभापति देउवा ने कहा कि संपन्न हुए सम्मेलन को सफल मानना होगा और ये सम्मेलन आपसी सद्भाव को बढ़ाने में सहयोगी होगा ।

एक सवाल पर ये बताते हुए कि बिम्स्टेक के कारण सार्क का महत्व कम नहीं होगा, उन्होंने कहा कि संयुक्त सैन्य का अभ्यास सहमति के तहत होना चाहिए । चिकित्सकों की असंतुष्टि के संबंध में ये बताते हुए कि मुलकी संहिता को जनता की चाह के मुताबिक संशोधित किया जा सकता है उनका कहना था कि चिकित्सक संघ की जायज माँगों को पूरा किया जाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com