बलात्कारी संरक्षण के लिए सांसद की घर में विचार–विमर्श
रौतहट, १३ सितम्बर । रौतहट जिला गम्हरिया निवासी १२ वर्षीया बालिका के ऊपर बलात्कार करनेवालों को संरक्षण करने के लिए रौतहट जिला से निर्वाचित एक प्रदेश सांसद ने अपने ही घर में विचार–विमर्श किया है । घटना होने के बाद ४ दिन तक पीडित परिवार को पुलिस में जाने से रोक कर घटना को गांव में ही मिलाने का प्रयास का प्रयास उन्होंने किया है । जब पीडित ने इलाका पुलिस कार्यालय गरुडा में किटानी जाहेरी दिया, तब सांसदों की हरकत सामने आया है ।
बलात्कार आरोप में गम्हरिया निवासी ५० वर्षीय सहमद अन्सारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पीडित मालिका की मां ने कहा है कि सहमद को बचाने के लिए प्रदेश सांसद अब्दुल कलाम आजाद (फूलबाबु) ने पीडक को अपने ही घर में लाकर पंचायती किया है । इधर अन्सारी के विरुद्ध जबरजस्ती करणी संबंधी मुद्दा पंजीकृत किया गया है । गत भाद्र २० गते अन्सारी ने १२ वर्षीय बालिका के ऊपर जबरजस्ती किया था । उस वक्त बालिका अपने ही घर में अकेले थी । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर में है ।

