Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनम कपूर ने आनंद संग मनाया नेशनल बॉयफ्रेंड डे, ल‍िखी ये पोस्ट

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा अक्सर सोशल मीड‍िया पर एक दूसरे के नाम पोस्ट करते रहते हैं. लेकिन गुरुवार सुबह सोनम कपूर ने पत‍ि आनंद अहूजा को ‘नेशनल बॉयफ्रेंड डे’ की बधाई दी.

सोनम कपूर ने 3 अक्टूबर को ‘नेशनल बॉयफ्रेंड डे’ के मौके पर आनंद के नाम खूबसूरत पोस्ट ल‍िखी, “हैप्पी #nationalboyfriendday to @anandahuja जो बेहतरीन बॉयफ्रेंड हैं, इसल‍िए उन्हें मंगेतर और पत‍ि होने का प्रमोशन द‍िया गया. लव यू”

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

सोनम कपूर ने आनंद संग लंबे र‍िलेशन के बाद 8 मई को शादी कर ली थी. शादी मुंबई में हुई थी जिसमें फिल्म जगत की लगभग सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

प‍िछले द‍िनों सोमन पत‍ि आनंद अहूजा के साथ आनंद अरमानी के फैशन शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी. सोनम कपूर ने इस खास मौके पर ebony ब्रांड की ब्लैक प्लजिंग नेकलाइन ड्रेस को चुना. ड्रेस के साथ ब्लेजर का कॉम्बिनेशन काफी क्लासी दिखा.

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

सोनम-आनंद की प्र‍ियंका न‍िक के साथ इटली के लेक कोमो में ईशा अंबानी की एंगेजमेंट पार्टी में भी स्पेशल बाॅड‍िंग द‍िखी थी. ये कपल लोगों के आकर्षण का केंद्र था.

सोनम कपूर जल्द पापा अन‍िल कपूर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं. सोनम की पिछली फिल्म वीरे दी वेडिंग काफी पसंद की गई थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *