Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में सात साल की मासूम जैनब अंसारी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में दोषी इमरान अली को फांसी

 

लाहौर, एएनआई।

Related image

पाकिस्तान में सात साल की मासूम जैनब अंसारी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में दोषी इमरान अली को बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। इमरान को लाहौर की लखपत जेल मजिस्ट्रेट आदिल सरवर और जैनब के पिता मुहम्मद आमीन की मौजूदगी में फांसी पर लटकाया गया।

जियो टीवी के मुताबिक, इमरान अली के भाई और दो दोस्तों के साथ यहां एक एम्बूलेंस भी मौजूद थी। इमरान को फांसी पर चढ़ाने से पहले मंगलवार को जेल प्रशासन ने अली और उसके परिवार के बीच 45 मिनट की मुलाकात की व्यवस्था कराई थी।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ : 22 भदौ को राष्ट्रीय शोक, 23 को ‘जेन–जी शहीद दिवस’ पर सार्वजनिक अवकाश

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में इमरान अली को आतंक रोधी कोर्ट (एटीसी) ने मौत की सजा सुनायी थी। दोषी इमरान को चार अपराध के तहत यह सजा सुनाई गई। इमरान ने नाबालिग लड़की को पहले किडनैप किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ अप्राकृति संबंध बनाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। इन सभी चार मामलों में इमरान को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com