Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूट्यूब के बंद होने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया

 

वीडियो वेबसाइट यूट्यूब की परेशानी दूर कर ली गई है। बुधवार की सुबह यूट्यूब का सर्वर पूरी दुनिया में ठप हो गया था। किसी भी देश के इंटरनेट यूजर इस साइट का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान यूट्यूब की वेबसाइट खोलने पर या तो वेबसाइट ही नहीं खुल रही थी या वीडियो प्ले नहीं हो रहे थे। सूचना मिलने के बाद यूट्यूब ने ट्वीट करके इसके लिए माफी मांगी। यूट्यूब ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हम वापस आ गए हैं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। अगर आपको अभी भी कोई परेशानी आ रही है तो हमें सूचित करें।’

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

इससे पहले जब यूट्यूब डाउन हुआ था, तब भी यूट्यूब की ओर से ट्वीट किया गया था। यूट्यूब का कहना था कि ‘यूट्यूब टीवी’ और ‘यूट्यूब म्यूजिक’ नहीं चल रहे हैं। उसका कहना था कि जल्द ही इस परेशानी को ठीक कर लिया जाएगा और सूचना दी जाएगी।

हालांकि अभी तक यूट्यूब के बंद होने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com