Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईसाई तीर्थयात्रियों पर ISIS का हमला, सात की मौत; 19 घायल

 

मीन्या, मिस्र (एपी)

मिस्र में ईसाई समुदाय के लोगों पर आतंकियों के हमले जारी है। इस बार आतंकियों ने दक्षिण मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को लेकर जा रही बस को निशाना लगाया। इस हमले में सात ईसाई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 तीर्थयात्री घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

जानकारी के मुताबिक, बस पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित एक ईसाई धर्मस्थल से वापस लौट रही थी। अधिकारियों का कहना है कि यह पिछले एक वर्ष से अधिक समय में अल्पसंख्यकों पर हुआ सबसे गंभीर हमला है।

यह भी पढें   वीरगंज चीनी मिल और जनकपुर सिगरेट कारखाने को पुनः चालू करने के लिए रूस तैयार

कॉप्टिक क्रिश्चियन आर्कबिशप ने कहा कि काहिरा से 150 मील दूर मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान के दूरस्थ सेंट सैमुअल कंफेसर मठ की यात्रा से लौट रहे ईसाइयों की बस पर आतंकियों ने खुलेआम गोलीबारी की, जिसमें 7 ईसाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद आइएस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने ही ईसाई तीर्थयात्रियों पर हमला किया है।

इस हमले को लेकर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसीने शोक व्यक्त किया है और कहा है कि न्याय जरूर होगा। कई देशों ने भी इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *