Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी सांसद शालिकराम जमकट्टेल पर जानलेवा हमला, व्यक्तिगत दुश्मनी से हमले की आशंका

 

माओवादी सभासद और माओवादी मजदूर संगठन के नेता शालिकराम जमकतेल के उअपर आज शाम करिब पौने आठ बजे हमला हुआ है। राजधानी के अतिसुरक्षित इलाके बबरमहल के पास रहे रातोभाले रेष्टुरेण्ट के पास ही माओवादी सभासद जमकटेल के उपर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया है। हमले के तुरन्त बाद घायल सभासद को नार्विक अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ और सूचना तथा संचार मंत्री पोष्ट बहादुर बोगटी घायल सभासद से मिलने नार्विक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद पत्रकारों को इस बारे में जानकारी देते हुए संचार मंत्री बोगटी ने कहा कि सभासद जमकट्टेल की गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने सरकार का ध्यान किसान–हितैषी नीतियों की ओर दिलाया

उधर नर्विक अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया है कि सभासद जमकट्टेल की अवस्था इस समय खतरामुक्त है। पुलिस ने बताया कि हमलावर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुरे शहर की नाकेबन्दी कर अपराधी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। पहले यह खबर आयी थी कि माओवादी सभासद पर गोली प्रहार हुई है। लेकिन बाद में इस खबर का खण्डन किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *