Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एमएस धोनी का नया ‘अवतार , फूले नहीं समाए विराट कोहली, मैच के बाद ऐसे की तारीफ

ms dhoni
 

जैसे सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा जाता था कि फॉर्म तो आता जाता रहता है, ‘क्लास’ हमेशा कायम रहता है। धोनी ने भी अपने ‘क्लास’ के दर्शन एडिलेड में कराए और यह भी क्रिकेट की दुनिया को दिखा दिया कि क्यों टीम उन पर सबसे ज्यादा भरोसा करती है।ms dhoni

 

मंगलवार को एडिलेड के धीमे विकेट पर जहां गेंद टप्पा खाने के बाद काफी देर से बल्ले पर आ रही हो, वहां बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं था। धोनी को मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने लिए पांचवें नंबर मैदान पर उतारा गया क्योंकि 31वें ओवर में 160 रन के कुल स्कोर पर अंबाती रायडू (24) तीसरे विकेट के रूप में आउट हो चुके थे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने नेपाल प्रीमियर लीग के लिए दी शुभकामनाएँ

 

 कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें इस टीम का हिस्सा होना चाहिए। आज एमएस (धोनी) उस अंदाज में दिखे जिसके लिए जाने जाते हैं। वह खेल की स्थिति का आकलन शानदार तरीके से करते हैं। वह मैच को आखिर तक ले जाते हैं, जहां सिर्फ वही जानते है कि उनके दिमाग में क्या चल रहा हैं। वह अंतिम ओवरों में बड़े शॉट खेलने का माद्दा रखते हैं।’ 
यह भी पढें   एनपीएल के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री बालेन का ‘फ्लाइंग किस’, तस्वीरें चर्चा

 

दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली अंगद के पांव की तरह जमे हुए थे। विराट ने ज्यादातर स्ट्राइक अपने पास रखी क्योंकि धोनी को विकेट पर पैर जमाने में वक्त लगता है। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज नजदीकी रन लेकर स्कोर को गतिमान किए थे। टीम इंडिया 242 रनों के कुल स्कोर पर अपने कप्तान कोहली को खो चुका था, जिन्होंने 112 गेंदों में 5 चौकौं और 2 छक्कों की मदद से 104 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

यह भी पढें   एन्फा में चार महीने से लगा ताला खुला

कोहली के पैवेलियन लौटते ही धोनी के कंधों पर टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। लंबे अरसे के बाद धोनी अपने पुराने रंग में दिखाई दिए। मैदान में हमेशा कूल रहने वाले धोनी का जेसन बेहरेनडोर्फ के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पूरे दमखम से लगाया गया दर्शनीय छक्का मैच की तस्वीर ही बदल गया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com