Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

भावनाओं में बुना एक दर्द जो सालता है धीरे-धीरे मुझे : राजन

 

*अनाम रिश्ते*

राजकुमार जैन राजन

भावनाओं में बुना

एक दर्द

जो सालता है

धीरे-धीरे मुझे

वक्त, उम्र और सम्वेदनाओं

के द्वार पर

दूरियों को पार कर यह मन

तुम तक पहुंच ही जाता था

बार बार

खुशी मिलने, सपने बुनने

आत्मीय अहसासों के

बनते बादलों

और सम्बल बनने के वादों को

फलते- फूलते देखने के भरम में

सच समझ

कुलाचें भरता रहा मन

मृग- मरीचिका-सा

ख़ुशियों का ताना -बाना बुनते

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने दीं बड़ादशैं की शुभकामनाएँ, सत्य और सुशासन के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

यौवन के कंधे चढ़ आया

मन के किसी कौने में छिपा प्यार

मुझे शापित कर गया

खुशियों को ढहा दिया

रेत महल की तरह

सच ही तो कहा था

उस महापुरुष ने-

जीवन के रेगिस्तान में

भटकते-भटकते

मिट जाओगे

कस्तूरी पाने के भरम में

यह जीवन

ये अनाम रिश्ते भी तो

नदी के दो किनारे हैं

जो साथ- साथ चलते हैं

बंधे हुए हैं

अपने -अपने गुरुत्वाकर्षण से

फिर भी दोनों के बीच

यह भी पढें   'हुंकार मधेश' ने की 21 विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति, दशैं के बाद शुरू होगी 100 दिवसीय 'हुलाकी यात्रा

खालीपन है

धरती और आकाश के मिलन की तरह

जो दिखते तो हैं, पर

कभी मिलते नहीं !.

● राजकुमार जैन राजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com