Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा ने प्रधानमंत्री काे दिया ज्ञापनपत्र हिन्दूराष्ट्र पुनः स्थापना की माँग की

 

काठमांडू

एक बार फ‍िर हिंदू राज्‍य घोषित करने की मांग तेज हो गई है। राप्रपा सरकार से धर्मनिरपेक्षता के प्रावधान को रद करके देश को हिंदू राज्य घोषित करने की मांग की है।  वर्ष 2006 यहां के एक जन आंदोलन के बाद नेपाल की व्‍यवस्‍था में कई तरह के बदलाव देखे गए। वर्ष 2008 में नेपाल ने अपने आपको हिंदू राष्‍ट्र की जगह एक धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया था। इसके साथ ही नेपाल में राजशाही व्‍यवस्‍था का अंत हुआ। नेपाल में राजतंत्र के स्‍थान पर धर्मनिरपेक्ष राज्‍य की स्‍थापना हुई।
बुधवार को  पूर्व उप प्रधानमंत्री कमल थापा के नेतृत्व में  प्रधानमंत्री केपी ओली को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि नेपाल को धर्मनिरपेक्षता के प्रावधान को रद करके पूरी धार्मिक स्वतंत्रता के साथ एक हिंदू राज्य घोषित किया जाना चाहिए। इस बाबत पार्टी ने प्रशासन के जरिए नेपाल के प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी ने नेपाल के संघीय ढांचे के लिए भी जनमत संग्रह की मांग की। हिंदुत्ववाद की दलील में पार्टी ने कहा कि हिूदू, नेपाल का सबसे बड़ा धर्म है। बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार, 1.3 फीसद नेपाली आबादी हिंदू थी, 9.9 फीसद बौद्ध थी, 4.4 फीसद मुस्लिम थी, 3.3 फीसद किराटिस्ट (स्वदेशी जातीय धर्म) थी, 1.4 फीसद ईसाई थी, 0.2 फीसद सिख थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *