संघीय मंत्रीमण्डल में भारी फेरबदल हाेने के संकेत
संघीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने के संकेत हैं। यह फेरबदल उच्च स्तर पर होगा। रविवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर बातीचीत की है। सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री ने रविवार को राष्ट्रपति के साथ वर्तमान में उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल में चेहरे बदलने के बारे में बातचीत की। वह बहुत जल्द मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शायद एक सप्ताह के भीतर फेरबदल होगा।
सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव को मार्च महीने में होने वाले निवेश शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पीएम के आवास के अंदर के स्रोत ने यह भी दावा किया कि ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय में फेरबदल हो सकता है। जनार्दन शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

