नेपाल का पहिला स्ट्रीट लेन डिजाइन का मॉल : संचालक

माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल का यह पहिला स्ट्रीट लेन डिजाइन का सुविधा सम्पन्न मॉल है । 1 लाख 34 हजार वर्गफुट में अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड से बनी मॉल के खुलने से लगभग 300 लोगो को रोजगार मिला है । इस मॉल में लगभग 500 से भी अधिक शोरूम है जिसमे सुपर मार्केट , रेस्टुरेंट है । राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बिभिन्न ब्रांड के समान हमारे यहाँ उपलब्ध है । उपरोक्त बाते सोमबार को उद्घाटन समारोह में सेंट्रल मॉल के संचालक द्वय प्रकाश मुंदड़ा , विकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से कही । मॉल के अंदर ही 11 करोड़ के लागत से बनी सुविधा सम्पन्न मल्टीफ्लेक्स सिनेमा हॉल भी है । लोगों के सहूलियत के हिसाब से खाने पीने के लिए रेस्टुरेंट सहित सभी प्रकार के खरीददारी मनोरंजन की व्यवस्था एक प्लेटफॉर्म के अंदर रखा गया है ताकि यहाँ आने बाले लोगो को किसी चीज के लिए कही भटकना ना पड़े । लोगो को असुबिधा न हो इस उद्देश्य से 34 हजार वर्गफुट में अंडरग्राउंड पार्किंग का भी व्यवस्था है जो अन्य जगहों पे नही है ।

