भौगोलिक अखंडता और स्वतंत्रता को मजबुत बनाने के लिए सरकार नें राउत से सहमति किया हैंः गृहमंत्री

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ मार्च ।
गृहमंत्री रामबहादुुर थापा ने कहा कि देश की भौगोलिक अखंडता और स्वतंत्रता को और मजÞबूत बनाने के लिए सरकार ने सीके राउत के नेतृत्व वाले स्वतंत्र मधेश गठबंधन के साथ सहमति की है ।
प्रतिनिधिसभा की बैठक में सांसदों के सीके राउत के साथ हुई सहमति के संबंध में उठाए सवालों के जवाब में गृहमंत्री थापा ने ये बात कही थी । उन्होंने साप किया कि जनता के अभिमत से समस्या का समाधान का मतलब जनमत संग्रह किया जाना नहीं, बल्कि जनता द्वारा लोकतांत्रिक विधि और जनप्रतिनिधि संस्था से निराकरण किया जाना है ।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर सीके राउत के गठबंधन की ओर से सहमति के विषय में जनमत संग्रह किए जाने के दृष्टिकोण से बात की गई तो वो सहमति के विपरीत होगी और सहमति वापस पुरानी ही स्थिति में आ जाएगी ।

