विप्लव समूह द्वारा बन्द का आह्वान आंशिक रुप से सफल
३० गते, गुरुवार, काठमांडू – नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ नेतृत्व का नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) द्वारा आह्वान नेपाल बंद आंशिक रुप से प्रभावित देखा जा रहा है । सरकार द्वारा पकडे गये कार्यकर्ता को रिहा की मांग करते हुये विप्लव समूह ने आज गुरुवार को नेपाल बंद का आह्वान किया था । बताया जा रहा है कि बंद के पुर्व संध्या में देश के कुछ स्थानों पर शंकास्पद वस्तु मिला तथा कहीं कहीं विस्फोट का आवाज भी सुनाई दिया ।
बन्द के कारण पूर्वपश्चिम तथा उत्तरदक्षिण सिद्धार्थ राजमार्ग में सार्वजनिक सवारी नहीं चला है । शैक्षिक संस्था, बजार तथा औद्योगिक प्रतिष्ठान में भी बंद का प्रभाव देखा जा रहा है । काठमांडू उपत्यका में सुबह सेल अन्यल दिनों के अपेक्षा कम गाडी चली है ।

