Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन व सुधार संभव है। रिश्तेदारों व मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ होगा।


वृष

किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का लाभ मिल सकता है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहायता प्राप्त होगी। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।


मिथुन

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। लेन-देन में धनहानि हो सकती है। व्यापार की गति धीमी रहेगी। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी मनोरंजन की आयोजना हो सकती है। बाहर जाने का मन करेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का भरपूर लाभ लें।


सिंह

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं।


कन्या

पार्टी व पिकनिक का आनंददायक कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत में रुचि रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा।


तुला

बेवजह विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। भागदौड़ रहेगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब चिंता तथा तनाव में वृद्धि का कारण बनेगा, धैर्य रखें।


वृश्चिक

मेहनत का फल मिलेगा। बिगड़े काम किसी व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम करने की प्रबल इच्छा रहेगी। आय बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें।


धनु

किसी आनंददायक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। आय बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।


मकर

मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। नए संपर्क बनेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा।


कुंभ

किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।


मीन

डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। किसी मनोरंजक यात्रा का आनंद मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed