Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिन्दगी काे बयाँ करती रंजु यादव की मिथिला चित्र शैली । एकल प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन

 

काठमान्डाै ३ अप्रील

 

मिथिला चित्र शैली में रंजु यादव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है । देश विदेश में सामूहिक प्रदर्शन के बाद काठमान्डाै में रंजु यादव की पाँच दिवसीय एकल प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है । कलाकार के अनुसार कई जानी मानी हस्ती प्रदर्शनी में विजिट कर चुकी है ।

रंजु यादव की चित्रकारी में समाज के लिए संदेश है ।  कलाकार अपने इर्द गिर्द को हर पल जीता है  । अपने हर चित्र के माध्यम से आपने समाज की कुरीतियों और आडंबरों पर प्रहार किया है । कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बेटियाें काे शिक्षा का अवसर देना, नारी समानता का अधिकार, छुआछूत आदि विषयाें काे आपने अपनी कला के द्वारा रेखांकित किया है ।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग पर आज दोपहर १ बजे से सभी प्रकार के वाहनों का संचालन

सजीव और माेहक चित्राें काे देखना सुखद लगता है ।इतना ही नहीं मिथिला संस्कृति काे भी आपने अपने चित्राें के माध्यम से चित्रांकित किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com