Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही में अवैध सामान के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

महेश गुप्ता, रुपन्देही |  रुपन्देही नेपाल भारत सिमा भैरहवा भन्सार बेलहिया से बीना भन्सार ला रहे अवैध लेडिज पार्टी सुज के साथ भारतीय नागरिक ममताज कुरैसी उम्र २३ वर्ष निवासी जगन्नाथपुर जिला महाराजगंज को सिद्धार्थनगर नगरपालिका १ स्थित बेलहिया में सशस्त्र पुलिस बल द्धारा चेकजाँच करने के क्रम में अवैध समान के साथ युवक को लिया हिरासत में लिया । सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नम्बर ३८ गुल्म (राजस्व तथा भन्सार गस्ती सुरक्षा) रुपन्देही के सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक गोविन्द बहादुर खाती के नेतृत्व में सिमा पर हो रही अवैध समान एवम नशीला पद्धार्थ के तस्करी पर रोक लगाने के लिये ९ सशस्त्र बल की टीम टोली ने १ लाख ४८ हजार मूल्य बराबर समान बरामद कर भारत निवासी ममताज कुरैसी को गिरफ्तार कर आवश्यक कारवाही के लिये भैरहवा भन्सार बेलहिया, रुपन्देही को सौपा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *