Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ससफाे नेपाल पर्सा के अध्यक्ष पद पर प्रतिनिधिसभा सदस्य सांसद प्रदीप यादव निर्वाचित

 

वीरगन्ज २ बैशाख

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा कोे अध्यक्ष में प्रतिनिधिसभा सदस्य सांसद प्रदीप यादव चौथी बार अत्याधिक मत से निर्वाचित हुए है् ।
वीरगंज के मुर्र्ली में स्थित वीरगंज पार्टी पैलेस मे आयोजित प्रथम जिला समन्वय समिती गठन कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सहमति नही् हाेने पर  चुनावी प्रक्रिया से हुए मतदान द्वारा पुनः पर्सा जिला के अध्यक्ष में सांसद यादव अत्याधिक मत से निर्वाचित हुए हैं । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के पर्सा जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में सांसद प्रदीप यादव और प्रदेश सांसद अब्दुल रहीम अंसारी के बीच प्रतिस्पर्धा हुई थी । अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में सांसद प्रदिप यादव अत्याधिक ४० मत लाकर विजयी हुए हैं वहीं  उनके प्रतिद्धन्दी अंसारी काे ४ मत ही प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में प्रदेश सांसद प्रहलाद गिरी,सिंहासन कलवार,जन्नत अंसारी,करिमा बेगम,भिमा यादव,वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सरावगी,केन्द्रीय सदस्य शशिकपुर मिया,सिपु तिवारी,लक्ष्मीकान्त तिवारी,विरेन्द्र यादव,जनार्दन यादव,फिरोज मंसुर,मिनी सिंह,शिवजी सोनी,नवल किशोर यादव,विजय यादव,विन्दवासीनी गाउपालीका अध्यक्ष श्रीलालसाह मोदी,पकाहामैनपुर गाँवपालिका अध्यक्ष विजय चौरसीया,सखुवाप्रसौनी गाउपालीका अध्यक्ष प्रदिप जैशवाल,पोखरीया नगरपालीकाकी उप मेयर सलमा खातुन,पकाहामैनपुर गाउपालिका की उपमेयर कुसुमी देवी आदि की उपस्थित थी।

यह भी पढें   संगीत केवल मनोरंजन नहीं, स्वस्थ और संतुलित जीवन का मधुर आधार है : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com