Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई के कुछ जिलों में आज आंधी–तूफान की सम्भावना, सतर्क रहने के लिए आग्रह !

 

काठमांडू, १६ अप्रील । जलवायु तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि आज (मंगलबार पश्चिम तथा मध्य तराई क्षेत्र में आंधी–तूफान आने की सम्भावना है । महाशखा द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है– ‘आज देश के पश्चिम भू–भाग में सामान्य बदली ओर पूर्वी तथा मध्य क्षेत्र में आंशिक सामान्य बदली रहेगी । देश के पश्चिमी भू–भाग के कुछ स्थान और मध्य तथा पूर्वी स्थान में मेघ गर्जन के साथ आंधी–तूफान और वारिश की सम्भावना है ।’
विभाग स्रोत का कहना है कि पश्चिम तराई के दाङ, रुपन्देही, कपिलवस्तु जिला आसपास में आंधी–तूफान की सम्भावना ज्यादा है और पूर्वी तराई स्थित कुछ जिलों में भी स्थिति ऐसी है । लेकिन ज्यादा न घबराने के लिए विभाग ने आग्रह किया है । बताया गया है कि सतर्कता तो जरुर रहना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com