Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

२२ अप्रैल

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। लापरवाही न करें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से बचें। व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


वृष

फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में स्थिति अनुकूल होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।


मिथुन

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आवश्यक कागजों पर अधिक ध्यान दें। हानि हो सकती है। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ का बिजली परियोजनाओं पर कहर: नुवाकोट में 7 परियोजनाएँ प्रभावित, सुरंगों में फँसे दर्जनों कर्मचारी

कर्क

छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


सिंह

किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। बात‍ बिगड़ सकती है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। कार्य में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।


कन्या

प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। प्रमाद न करें।


तुला

घर में मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद से बचें। शत्रुभय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


वृश्चिक

प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित रूप से लाभ के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।


धनु

कोई बड़ा व्यय हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।


मकर

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कोई पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।


कुंभ

आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


मीन

हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद की आशंका है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

यह भी पढें   पल में प्रलय* जल विप्लव का विनाशकारी ताण्डव ने नेपाल को निगला : डा.विजय दत्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com