फोरम में प्रदेश समिति नेतृत्व के लिए रेणु और लालबाबु बीच टकराव !
काठमांडू, २३ अप्रील । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल मधेश प्रदेश समिति की बैठक सिरहा जिल्ला स्थित लहान में शुक्रबार से शुरु हो गया है । प्रदेश समिति में नयां नेतृत्व चयन के लिए यह बैठक आयोजन किया गया है । प्रदेश समिति में नयां नेतृत्व के लिए वर्तमान अध्यक्ष रेणु यादव, प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत, प्रदेश आन्तरिक तथा कानून मन्त्री ज्ञानेन्द्र यादव, आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्री विजय कुमार यादव, कृषि तथा सहकारी मन्त्री शैलेन्द्र साह, प्रदेश सचिव शेष नारायण यादव, केन्द्रीय सदस्य महाजन यादव, हरिनारायण यादव आदि उम्मीदवार के रुप में आगे बढ़ रहे हैं ।
प्रदेश समिति में नेतृत्व के लिए दावा करनेवालों की संख्या अधिक होने के कारण सहमति की सम्भावना कम दिखाई दे रहा है । बताया जाता है कि पार्टी केन्द्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश समिति अध्यक्ष रेणु यादव और मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत के बीच प्रदेश समिति अध्यक्ष के लिए मुख्य प्रतिस्पर्धा होनेवाला है । समाचार स्रोतका मानना है कि दोनों सशक्त दावेदार होने के कारण सहमति की सम्भावना नहीं है, चुनाव से ही नेतृत्व छनौट की सम्भावना है ।
लेकिन प्रदेश समिति अध्यक्ष के लिए ही दावेदारी प्रस्तुत करनेवालों में से एक केन्द्रीय सदस्य महाजन यादव हिमालिनी डटकम से बातचीत करते हुए कहते हैं कि नेतृत्व छनौट सहमति से ही कर सकते हैं तो बेहत्तर है । उनका भी मानना है कि तत्काल के लिए सहमति होने की सम्भावना कम दिखाई दे रही है । नेता यादव ने आगे कहा– ‘नेतृत्व के लिए आकांक्षी नेतागण कुछ ज्यादा ही दिखने को मिल रहा है, नोमिनेशन के बाद ही पता चलेगा कि अध्यक्ष के लिए कितने उम्मीदवार रहेंगे ।’ उनका मानना है कि उसके वाद भी सहमति के लिए प्रयास तो जारी ही रहेगा ।
पार्टी संशोधित विधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय पदाधिकारी से शक्तिशाली होते हैं, इसीलिए प्रदेश नेतृत्व के लिए नेताओं के बीच आकर्षण बढ रहा है । स्मरणीय है, गत विहीबार सम्पन्न प्रदेश समिति बैठक ने मुख्य सचिव, कोषाध्यक्ष आदि द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को पारित करते हुए प्रदेश अधिवेशन के लिए ३२ सदस्य मनोनित करने का निर्णय किया था । इसके लिए प्रदेश २ स्थित सभी जिलों से जिला समन्वय समिति के सिफारिश में ३–३ सदस्य और प्रदेश समिति द्वारा ८ सदस्य चयन किया जाएगा ।
शुक्रबार सम्पन्न प्रदेश अधिवेशन उद्घाटन सत्र में पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महासचिव रामसहाय यादव, मन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, विजय यादव शैलेन्द्र साह लगायत नेतागण उपस्थित थे । पार्टी अध्यक्ष तथा उपप्रधानमन्त्री उपेन्द्र यादव सहित पार्टी के अधिकांश नेतागण लहान में ही होने के कारण प्रदेश नेतृत्व चयन के लिए सहमति का प्रयास भी जारी है ।


