Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा की महाधिवेशन कार्तिक २८ के लिए तय

 

काठमांडू, २७ अप्रील । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने पार्टी महाधिवेशन के लिए नयां तिथि तय किया है । राजापा पदाधिकारी बैठक द्वारा किया गया निर्णय अनुसार आगामी कार्तिक २८ से लेकर ३० गते तक महाधिवेशन की जाएगी । महाधिवेशन के लिए पार्टी नेता महन्थ ठाकुर के संयोजकत्व में महाधिवेशन मूल आयोजक समिति गठन की गई है । समिति में पार्टी केन्द्रीय समिति में रहे सभी सदस्य रहेंगे ।
ठाकुर के ही नेतृत्व में सभी पदाधिकारी सम्मिलित महाधिवेशन तैयारी समिति भी बनाई गई है । महाधिवेशन संबंधी सभी काम करने की जिम्मेदारी नेता ठाकुर को ही दिया गया है । लेकिन पार्टी संचालन की जिम्मेदारी अध्यक्ष मण्डल को ही है, चक्रिय प्रणाली अनुसार संयोजक परिवर्तन होते रहेंगे
इसीतरह पार्टी सह–अध्यक्ष लक्ष्मणलाल कर्ण की संयोजकत्व में विधान मस्यौदा समिति भी गठन की गई है । समिति में सर्वेन्द्रनाथ शुक्ला, मानध्वज ब्लोन, मालावती राना, राजकुमार थापा, केशव झा, रामलाल सुतिहार, हरेन्द्र यादव और अकवाल अहमद सदस्य हैं ।
स्मरणीय है, ३ साल पहले तत्कालीन मधेशी मोर्चा में आवद्ध ६ राजनीतिक पार्टी इकठ्ठा होकर राजपा नेपाल गठन की गई थी, पार्टी गठन के बाद आज तक महाधिवेशन नहीं हो पाया है । इससे पहले भी कहा गया था कि वैशाख ७–९ में महाधिवेशन की जाएगी, लेकिन नहीं हो पाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com