नेताओं की दैनिकी दलालों के साथ गुजर रहा हैः नेता भुसाल
काठमांडू, ६ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता घनश्याम भुसाल ने कहा है कि नेताओं की दैनिकी हर दिन सौं से अधिक दलालों के साथ गुजर जाता है । कार्ल माक्र्स की २०१वें जन्मजयन्ती के अवसर पर काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता भुसाल ने कहा– ‘दलाल पुँजीवाद ने देश की निर्वाचन प्रणाली ही ऐसी बनाई दी है, जहां जिसको चुनाव जितना चाहिए, उसको टिकट नहीं मिलता और जो जित जाता है, उसी को टिकट मिलता है । केन्द्रीय कमिटी से लेकर सबसे नीचे रहे संगठन भी वही दलाल के पीछे लग जाते हैं । ऐसा लगता है कि हर दिन सौ से अधिक पुँजीपतियों के साथ नेताओं की दैनिकी गुजर रहा है ।’
नेताओं की ओर संकेत करते हुए नेता भुसाल ने आगे कहा– ‘सुबह भन्सार के तस्कर आते हैं, कर छली करनेवाले आते हैं । दिन में अपने ही पार्टी के प्रोफेसर, जो नहीं पढ़ता हैं, वह आते है । शाम में भू–माफिया आते हैं । राजनीति में इस तरह के लोगों को मिलना ही पड़ता है ।’ उन्हों ने यह भी कहा कि आज पार्टियों के अन्दर देश और जनता के पक्ष में विचार–विर्मश नहीं होती है, किस तरह के व्यापारी और किस तरह के तस्करों की भलाई के लिए नीति निर्माण करना है, उसमें बहस हो जाती है ।
नेता भुसाल ने आगे कहा– ‘दलाल पुँजीपतियाेंं ने आज पार्टियों के भीतर इसतरह के व्यक्ति पैदा कर दी है, जो कानून ठीक करने के लिए अपने व्यक्ति को न्यायाधीश बनाते हैं । कर, भन्सार आदि क्षेत्र में अपने ही व्यक्ति को प्रमुख बनाते हैं । टिप्पणी उठाने के लिए जो कर्मचारी होते हैं, वह भी अपना ही होता । अदालत में लोकमान सिंह कार्की जैसे व्यक्ति आवश्यक हो जाता है ।’ उन्होंने कहा कि समृद्धि और समाजवाद नारे से आनेवाला नहीं है, पार्टियों को अपनी भूमिका और कार्यशैली को भी देखना जरुरी है ।

