Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम और नयां शक्ति बीच पार्टी एकता, ८ उपाध्यक्ष के साथ बन गई समाजवादी पार्टी

 

 

लिलानाथ गौतम (काठमांडू, ६ मई)
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नयां शक्ति पार्टी नेपाल के बीच पार्टी एकीकरण हो गया है । एकीकृत पार्टी का नाम ‘समाजवादी पार्टी नेपाल’ रखा गया है । नव निर्मित पार्टी में दो अध्यक्ष, ८ उपाध्यक्ष, ३ महासचिव, ३ उप–महासचिव, चार सचिव और एक कोषाध्यक्ष हैं । कहा गया है कि दो पदाधिकारी मनोनयन बांकी है । यह पदाधिकारी पार्टी महाधिवेशन न होने तक अन्तरिमकाल के लिए हैं ।


संघीय परिषद् और केन्द्रीय समिति दो केन्द्र बनाकर दो पार्टी बीच एकीकरण की गई है । केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव को बनाया गया है तो संघीय परिषद् के अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई को बनाया गया । पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रुप में राजेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ रहेंगे और बांकी ७ लोग उपाध्यक्ष के रुप में रहेंगे । अन्य उपाध्यक्ष में नवराज सुवेदी, परशुरामभ खापुङ, युवराज कार्की, रकम चेम्जोङ, रेणु कुमारी यादव, लालबाबु राउत, हिसिला यमी, हेमराज राई हैं ।

यह भी पढें   नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा


इसीतरह महासचिव में गंगानारायण श्रेष्ठ, रणध्वज कान्दङवा, रामसहाय यादव हैं तो उप–महासचिव में डम्बर खतिवडा, दान बहादुर विश्वकर्मा और प्रकाश अधिकारी हैं । पार्टी सचिव मो. ईस्तियाक राई, दुर्गा सोब, परशुराम बस्नेत, प्रशान्त सिंह है । इसीतरह कोषाध्यक्ष विजय कुमार यादव हैं ।


कार्यक्रम में बोलते हुए नेताओं ने दावा किया है कि संघीय समाजवादी पार्टी ही देश के लिए एक मात्र विकल्प है । नेताओं को यह भी मानना है कि देश अब कांग्रेस और नेकपा जैसी पुरातनवादी शक्तियों से चलनेवालाल नहीं है, देश में सहभागितामूलक लोकतन्त्र की आवश्यकता है । कार्यक्रमम को सम्बोधन करनेवाले अधिकांश नेताओं को मानना है कि अब हिमाल पहाड और तराई को जोड़नेवाला पार्टी ही देश हित के लिए काम में आएगी, तब ही राष्ट्रीय भावना को एकीकृत किया जा सकता है । उन लोगों को यह भी मानना है कि उसके बाद ही नेपाल में शान्ति आएगी और शान्ति स्थापना के बाद ही समृद्ध नेपाल निर्माण किया जा सकता है । इसके लिए समाजवादी पार्टी ही एक मात्र विकल्प के रुप में दावा किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *