लोकतन्त्र के आवरण में सरकार निरंकुशता की ओरः नेता केसी
काठमांडू, १९ मई । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अर्जुनरसिंह केसी ने कहा है कि वर्तमान सरकार लोकतन्त्र के अवारण में निरंकुशता की अभ्यास में क्रियाशील है । शनिबार रिपोटर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार निरंकुश मनोवृत्ति के साथ काम कर रही है, जो सम्पूर्ण अधिकार अपने में ही केन्द्रिकृत करना चाहती है ।
नेता केसी ने कहा कि राज्य की सम्पूर्ण संवैधानिक निकाय को प्रधानममन्त्री मातहत लाने की प्रयास हो रही है । उन्होंने कहा– ‘मानव अधिकार आयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद्, मीडिया काउन्सिल और सूचना प्रविधि संबंधी विधेयक लोकतन्त्र और प्रेस स्वतन्त्रता विरोधी है । नेपाली कांग्रेस प्रस्ताव विधेयक को लेकर सडक से सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार है ।’
कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता दिनानाथ शर्मा ने कहा कि प्रेस स्वतन्त्रता को कुण्ठित करनेवाला कोई भी विधेयक संसद् से पारित नहीं होगी । उनका कहना है कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल मान्यता के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है ।

