Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैर आवासीय संघ अमेरिका के  अध्यक्ष में जनकपुर के सुनिल शाह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की

 

अमेरिकाः

गैर आवासीय संघ अमेरिका के  अध्यक्ष में सुनिल साह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है । २०१९—२०२१ कार्यकाल क लिए हुए निर्वाचित सुनिल साह ने भारी मत से विजय हासिल की है। निर्वाचन आयोग की जानकारी अनुसार कुल ७ हजार ३ साै ५७ लाेगाें ने मतदान किया था । जिसमें सुनिल साह काे ३,५७६, उनके निकटतम प्रतिद्धन्दी सूर्य लम्साल काे १, ९५२ और दूसरे प्रतिद्धन्दी संजय थापा काे १,८०८ मत प्राप्त हुए । २१ लाेगाें ने नो भोट किया था।

यह भी पढें   एशियन लेदर फैमिली के अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में की आर्थिक मदद

विगत लम्बे समय से  साह अमेरिका में रहते आए हैं  । वाे अमेरिका में सन्चार प्रविधि सम्बन्धी व्यवसायी भी हैं ।

सामाजिक कार्य में सक्रिय नव निर्वाचित साह, अमेरिकी नेपाली के बीच में चिरपरिचित चेहरा हैं । सहयोगी भावना वाले सुनिल साह नेपाल में विभिन्न सामाजिक कार्य भी करते आए हैं ।

शाह निर्वाचन समिति सदस्य, सलाहकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के बाद एनआरएनए के आगामी कार्यकाल के लिए  अध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में  जीत हासिल की है । सुचना प्रविधि क्षेत्र में सक्रिय शाह लगभग १५ वर्ष पहले माष्टर डिग्री के लिए  अमेरिका गए थे । लगभग सात वर्ष से एनआरएनए में आवद्ध रह कर काम करने का अनुभव, दक्षता काे देख कर नेतृत्व चयन में आम गैरआवासिय नेपाली द्वारा अपने  पक्ष में मतदान हाेने और जीत पर खुशी प्रकट की है ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

नेपाल के ऐतिहासिक शहर जनकपुर में  सुनिल शाह का जन्म हुआ है। सन् २००४ में  अध्ययन के लिए अमेरिका गए थे । अमेरिका के फलोरिडा स्थित एटलान्टिक युनिभर्सिटी से उन्हाेंने इन्जिनियरिङ में मास्टर डिग्री ली है । पेशा से कम्पयुटर इन्जिनियर  शाह नेपाली समुदाय के अधिक मात्रा में रहे टेक्सस राज्य के प्लानो में रहते आए हैं । सन् २०११ से आप एनआरएनए अमेरिका में आवद्ध हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com