Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्रांस के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और माेदी का राजयाेग

 

मई 25

2014 में जब भारतीय चुनाव में एक नाम छा गया था ताे  फ्रांस के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (1503-1566) की भविष्यवाणी की काफी चर्चा हुई थी, जिसका लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कनेक्शन जोड़ा था। आज एक बार फिर उनकी भविष्यवाणी सच हाेती नजर आई है । भारत के वर्तमान लाेकसभा के चुनाव ने यह जता दिया कि माेदी सिर्फ विश्वास का नाम बन कर नहीं उभरे हैं बल्कि भारत की जनता के दिलाें के राजा बना हैं । जहाँ माेदी के समक्ष काेई चेहरा काेई विकल्प नजर नहीं आ रहा ।

 

फ्रेंच कॉलमनिस्ट फ्रैंकोइस गॉटियर के मुताबिक नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत का प्रतिनिधित्व एक ऐसा व्यक्ति करेगा, जिसे जनता और बाकी सभी लोग इतना प्यार देंगे कि वह अगले कई वर्षों तक भारत का प्रधानमंत्री रहेगा। वर्ष 2016 में किरन रिजिजू ने एक अमेजिंग फैक्ट्स नाम से एक फेसबुक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें गणितीय गणनाओं के जरिये नास्त्रेदमस की बात और भाजपा की विजयी होने की बात को समझाया गया है।

यह भी पढें   मंत्री सुनिल लम्साल ने दी एकबार फिर विवादित अभिव्यक्ति

 

अपने ब्लॉग में नौ मई को लिखे लेख में फ्रैंकोइस गॉटियर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की बात कही थी। उन्होंने भाजपा को तीन सौ के आसपास सीटें मिलने की संभावना जताई थी, जोकि सच साबित हुई। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी चली, जिसमें विपक्ष बह गया। भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।  भाजपा को 542 में से 303 सीटों पर जीत मिली है।  उधर, कांग्रेस ने 52 सीटों पर दर्ज की है। वहीं, कई राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मुंबई सहित कई राज्यों में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

यह भी पढें   अर्जेंटीना फीफा विश्वकप २०२६ के प्री–क्वार्टर फाइनल में

ये भविष्यवाणी भी की थी

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जिसमें 9/11 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आतंकी हमले की भविष्यवाणी सबसे महत्वपूर्ण थी, जिसमें कहा गया था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी-सी चट्टान से टकराएंगे, जिसके बाद युद्ध होगा। उनके अनुसार इसके बाद से दुनिया में भारी परिवर्तन होंगे। सांस्कृतिक और धार्मिक संघर्ष बढ़ेगा।

 

गौरतलब है कि नास्त्रेदमस की एक और भविष्यवाणी के मुताबिक, इस साल 2019 में कुछ यूरोपीय देश खतरनाक बाढ़ की चपेट में आएंगे। हंगरी, इटली, चेक गणराज्य और ब्रिटेन का नाम शामिल है, जो बाढ़ की चपेट में आएंगे। इसके अलावा, यूरोपीय देश और यूएस ना केवल इमिग्रेशन की समस्या को लेकर जूझेंगे बल्कि इन पर कई आतंकी हमले होने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – मेक्सिको की हार, इंग्लैंड ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश

 

कुछ प्रशंसकों और शोधकर्ताओं के मुताबिक, नास्त्रेदमस ने अपनी खुद की मौत के बारे में भी बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने कहा था- ‘मैं बेंच और बिस्तर के नजदीक मृत पाया जाऊंगा। नास्त्रेदमस ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले यह भी बता दिया था कि वह अगली रात जिंदा नहीं होंगे। हुआ भी वही, जब नास्त्रेदमस अगली सुबह अपने बेडरूम में अपनी टेबल पर मृत पाए गए थे। ऐसे में उनकी अपनी खुद की ही मौत के बारे में की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई थी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *