Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीडिया काउन्सिल विधेयक में परिमार्जन आवश्यकः नेता नेपाल

 

काठमांडू, २५ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि संसद् में पंजीकृत मीडिया काउन्सिल संबंधी विधेयक में परिमार्जन की आवश्यकता है । उनका मानना है कि विधेयक मीडिया से सरोकार रखनेवाले सभी को मान्य होना जरुरी है । प्रेस संगठन द्वारा शनिबार नेपालगंज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि विधेयक के संबंध में नकारात्मक टिप्पणी आ रही है, इसीलिए उसमें परिमार्जन होना जरुरी है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘विवाद और विमति के ही अवस्था में विधेयक पास नहीं होना चाहिए । अब उपरान्त विवादित विधेयक लाने की प्रयास भी नहीं होना चाहिए । जो भी विधेयक हो, सभी का अपनत्व होना आवश्यक है ।’ उन्होंने कहा कि सरोकारवाला पक्ष के साथ विचार–विमर्श कर उसमें संशोधन करना चाहिए ।
कार्यक्रम में नेता नेपाल ने यह भी कहा कि विप्लव नेतृत्व में रहे नेकपा हथियार की राजनीति कर रही है, अब उसको भी शान्तिपूर्ण राजनीति में आना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘अब हथियार से कुछ भी होनेवाला नहीं है । जनता के बीच में अच्छी काम करनी चाहिए, हथियार दिखाकर लोगों को डराने से जनमत प्राप्त हीं हो सकता ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *