Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही उसकी क्लीनिंग के लिए बेहतरीन हैं ये 5 ड्रिंक्स

 

गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इसकी कमी से चक्कर, सिरदर्द और उल्टी आने जैसे कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। बॉडी को हाइड्रेट और क्लीन रखने के लिए पानी सबसे बेस्ट होता है इसलिए गर्मियों में रोज़ाना 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। वैसे तो पानी ही हमारे शरीर से सारे दूषित तत्वों को निकालने के लिए काफी है लेकिन इसके साथ जब हम कुछ फ्रूट्स और वेजिटेबल को भी शामिल करते हैं तो क्लीनिंग की प्रक्रिया और बेहतरीन तरीके से होती है। तो आज हम ऐसे ही कुछ क्लींजिंग ड्रिंक्स के बारे में जानेंगे। जिसका एक गिलास दिनभर की थकान और तनाव को दूर करने के लिए है काफी। साथ ही इसे पीकर आप तरोताज़ा भी महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इन 5 क्लींजिंग ड्रिंक्स के बारे में।

कीवी लाइम रोज़मेरी वॉटर

कीवी, नींबू और रोज़मेरी का कॉम्बिनेशन इस पेय को खास बनाता है। रोज़मेरी का कॉम्बिनेशन इस पेय को खास बनाता है। रोज़मेरी, शरीर की क्लीजिंग करती है।

ऐसे बनाएं

1 ग्लास या जार में कुछ बर्फ के टुकड़े, 1 टीस्पून रोज़मेरी सीरप और पत्ते, 1 कीवी की स्लाइसेज़, एक टीस्पून नींबू के रस को मिलाएं। इसमें आधा ग्लास पानी डालकर सभी चीजों को मिला लें। इसे धीरे-धीरे सिप लेते हुए पी जाएं।

कुकंबर, लेमन और जिंजर का स्वाद

खीरा जहां आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है तो वहीं नींबू आपको ताज़गी महसूस कराता है। इस ड्रिंक में तीनों चीज़ो का कॉम्बिनेशन आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करेगा।

ऐसे बनाएं

आधेर जार में पानी भरें। कुछ आइस क्यूब्स डालें। खीरे, नींबू और अदरक का रस डालकर ब्लेंड करें। थोड़ा सा पुदीना डालें। इस ड्रिंक को ठंडा करने के बाद ही सर्व करें।

एवॉकाडो, कुकुंबर और फ्लैक्स सीड्स

इस ड्रिंक को पीने के बाद आपको काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होगा। इस ड्रिंक में तीनों चीज़ों का कॉम्बिनेशन आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करेगा।

ऐसे बनाएं

आधे जार में पानी भरें। कुछ आइस क्यूब्स डालें। एक खीरे की स्लाइसेज़ डालें। एवॉकाडो की क्रीमी  हिस्सा डालें। फ्लैक्स सीड्स डालकर सभी चीज़ों को ब्लेंड करें। इस ड्रिंक को ठंडा करने के बाद ही सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी एपल वॉटर 

स्ट्रॉबेरी, सेब और रोज़मेरी के साथ यह ड्रिंक आपको दिन भर चुस्त-दुरुस्त रखेगा। इस ड्रिंक में आपको खट्टा-मीठा दोनों का स्वाद मिलेगा।

ऐसे बनाएं

एक ग्लास पानी में कुछ आइस क्यूब्स, कुछ कटी हुई स्ट्रॉबेरी, ¼ कटा सेब और रोज़मेरी का पत्ता मिलाएं। इसे पीने से पहले लगभग एक घंटे तक फ्रिज में रखने के बाद ही सर्व करें।

टरमरिक एंड जिंजर लेमनेड

यह एक बेहतरीन क्लींजिंग वॉटर ड्रिंक है। अदरक, कच्ची हल्दी और पुदीने का कॉम्बिनेशन इस पेय को खास बनाता है।

ऐसे बनाएं

1 जार में नींबू, पुदीना, अदरक और कच्ची हल्दी डालकर बेलन से अच्छी तरह दबाएं। अब इसमें आइस क्यूब्स और पानी डालें। थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। ठंडा होने पर ही इस ड्रिंक को सर्व करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *