Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पनामा और कोस्‍टा रिका के बीच सीमा पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

 

पनामा सिटी, एजेंसी।

पनामा (Panama) और कोस्‍टा रिका (Costa Rica) के बीच सीमा पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (U.S. Geological Survey) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पनामा के डेविड (David) शहर से 44 किलोमीटर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ ने यह जानकारी दी है।

कोस्‍टा रिका के नेशनल सिस्‍मोलॉजिकल नेटवर्क के मुताबिक, यह भूकंप मंगलवार रात 11.23 बजे महसूस किया गया। भूकंप से काफी नुकसान की आशंका जताई गई है। भूकंप के झटके कोस्‍टा रिका की राजधानी सैन जोस (Costa Rica’s capital San Jose) समेत अन्‍य इलाकों में भी महसूस किए गए। भूकंप को लेकर सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। इससे दो महीने पहले मैक्सिको में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 300 से ज्‍यादा लोगों की जान चली गई थी। नवंबर, 2017 में कोस्‍टा रिका के प्रशांत तट पर आए 6.5 तीव्रता के भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *