मधेश और मधेशी के लिए आयोग प्रतिबद्धः अध्यक्ष दत्त
कपिलवस्तु, २७ जून । मधेशी आयोग के अध्यक्ष डा. विजय कुमार दत्त ने कहा है कि मधेश और मधेशी के लिए आयोग प्रतिबद्ध है । आयोग द्वारा बुधबार कपिलबस्तु में आयोजित ‘५ नम्बर प्रदेश स्तरीय मधेशी की समस्या और समाधान विषयक अन्तरक्रिया को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष दत्त ने कहा कि आयोग मधेश र मधेशी के लिए ही काम करता आ रहा है । उनका मानना है कि आयोग द्वारा मधेशी जनता की भावना के अनुसारण ही काम कर रही है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष दत्त ने कहा– ‘मधेशियों की पहुँच हर क्षेत्र में नहीं है, यह समुदाय सीमान्तकृत है, मधेशी समुदाय की सशक्तिकरण के लिए ही आयोग बना है । मधेश की इतिहास, संस्कृतिक पहचान, हकहित और संरक्षण सम्वद्र्धन के लिए आयोग काम कर रहा है ।’ उनका मानना है कि समाज की हर क्षेत्र की संरक्षण करना आयोग की कर्तव्य है ।
अध्यक्ष दत्त ने यह भी कहा कि देश संघीयता में प्रवेश कर चुका है, लेकिन उसका अनुभूति जनता में नहीं हो रही है । कार्यक्रम में केपी शर्मा जनसन, दीपक पाण्डे, रामनिवास यादव, गुणाखर गैरे, कृष्ण बहादुर चौधरी, प्रेरणा बिष्ट, मौलाना मसहुद खाँ, पुष्पा रेग्मी, पशुपति मणि त्रिपाठी, रवि ठाकुर आदि वक्तओं ने अपनी–अपनी ओर से विचार व्यक्त किया । उन लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार, कुशासन और सरकारी कार्यालय में आज भी ढिलासुस्ती बांकी ही है । उन लोगों के मधेश की भाषा, कला और संस्कृति जगेर्ना के लिए भी जोर दिया ।

