Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में डाकूओं का बढता दहशत

 

४ जुलाई, महोत्तरी ।

लुटेरा समूह के गतिविधि से आक्रान्त महोत्तरी में घर मालिक को पीट  कर १५ लाख रुपैया बराबर की  सम्पति लुटपाट किया है । लुटेरों के पिटाई से तीन व्यक्ति गम्भीर घायल हुये हैं ।
बर्दिवास नगरपालिका–७ का रामसुनर महतो और ६ का चन्देश्वर महतो के घर में घुस कर लुटेरों के समूह ने कल रात मारपीट तथा लुटपाट किया है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बर्दिवास का डीएसपी निशान्त थापा ने बताया कि लुटेरों के समूह में आए हथियारधारी डकैतों ने तीन लोगों को बहुत पीटा है तथा १५ लाख बराबर का सम्पति भी लूट कर ले गया ।
प्रहरी के अनुसार डाकु के पिटाई से  चन्देश्वर महतो, जयवती देवी और उमेश महतो गम्भीर घायल हैं । बर्दिवास स्थित बर्दिवास जनसेवा अस्पताल में उनलोगों का उपचार हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com