इन्डो– नेपाल, बहुभाषिक गजल गोष्ठी, ईद मिलन समारोह आयोजन
नेपागन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल ।

नेपाल युवा क्लब बाँक के आयोजन में इन्डो– नेपाल, बहुभाषिक गजल गोष्ठी, ईद मिलन समारोह, बालबालिकाओं के लिये सामान्य कपडा सहयोग और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
नेपाल युवा क्लब के केन्द्रीय अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन हलवाई की अध्यक्षता में तथा जिला प्रशासन कार्यालय बाँके के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण कान्त उपाध्याय के प्रमुख आतिथ्य में और कपडा सिलाई ब्यवसायिक संघ के केन्द्रीय सदस्य शालिकराम नागबाग के बिशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपालगन्ज बाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य, प्रकाश दर्नाल, बाल अधिकारकर्मी साहिल अन्सारी, अंकित मिश्रा, नेपाल युवा क्लब बाँके जिला के अध्यक्ष बिशाल नागबाग के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में नेपाल –भारत के उर्दू साहित्यकारोंद्वारा गजल गोष्ठी भी किया गया था ।
प्रमुख अतिथि सहायक प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण कान्त उपाध्याय ने कहा आज के जमाने में बालबालिकाओं शिक्षा देना बहुत ही आवश्यक है और बाल अधिकारकर्मीे साहिल अन्सारी ने कहा की सब से महत्वपूर्ण शिक्षा है इस लिये शिक्षा से कोई भी वंचित न रहे बातों पर जोड दिया । भारत से आये हुये उर्दू साहित्यकार मोहम्मद इन्कलाब नानपारवी, उमर काशिव आदि लोग थे इसी तरह के मोहम्मद नसीम हलवाई, गनेशा कार्की, महेन्द्र रोका, हाजी अब्दुल लतीफ शौक, जमील हाशमी, अन्सर नेपाली, गुल्जारे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैसी आदि ने ईद की शुभकामना देते हुये अपनी अपनी गजलें वाचन किया था वह सो कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, बिशिष्ठ अतिथि द्वारा २७ लो साइनिङ्ग फ्यूचर स्कूल के अनाथ बिद्यार्थीयों को स्कूल का पोशाक बितरण किया था । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि, बिशिष्ठ अतिथि और अतिथि बेस्र्टन बचत तथा ऋण सहकारी संस्था के अध्यक्ष थानेश्वर पाण्डे लगायत लोगाें को माया को चिनो नेपाल युवा क्लब केन्द्रिय अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन हलवाई प्रदान किया था । वह कार्यक्रम की संचालन आसलम भाँट ने किया था ।




