Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा द्वारा मानव अधिकार रक्षा के खातिर आयोग से आग्रह

काठमांडू, ४ जुलाई । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अनुपराज शर्मा से मिलकर मानव अधिकार रक्षा के लिए आग्रह किया है । सर्लाही और महोत्तरी जिला में हुए पुलिस दमन संबंधी प्रसंग में राजपा नेताओं ने आयोग से यह आग्रह किया है । राजपा को कहना है कि शान्तिपूर्ण विरोध के लिए इकठ्ठा हुए सर्वसाधारणों के ऊपर पुलिस ने गोली प्रहार की है, जो खेदजनक है, इसमें आयोग की ओर से मानव अधिकार रक्षा के लिए पहल होना चाहिए ।
राजपा अध्यक्ष मण्डल के संयोजक अनिल झा ने कहा कि शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अधिकार नागरिक में सुरक्षित है, लेकिन उसके विरुद्ध जाकर पुलिस ने लोगों की जीने की अधिकार कुण्ठित कर गोली प्रहार की है । स्मरणीय, गत आषाढ १५ गते सर्लाही जिला स्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग में अवस्थित बांके क्षेत्र में शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में उतर आए सर्वसाधारणों के ऊपर गोली प्रहार करने से ईश्वरपुर नगरपालिका–१३ निवासी २६ वर्षीय सरोज नारायण सिंह की जान गई थी ।
राजापा की ओर से ज्ञापन पत्र लेते हुए आयोग के अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि उक्त घटना छानबिन के लिए सरकार के ऊपर दबाव सिर्जना करने की जरुरत है । उनका भी मानना है कि पिछली बार सरकार अधिक दमन में उतर आ रही है ।

यह भी पढें   कांग्रेस विशेष महाधिवेशनः सभापति के लिए केवल गगन थापा का ही मनोनयन दर्ता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *