Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के भानुभक्त चौक में आदिकवि भानु जयन्ति मनाया गया

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में नेपाली भाषा साहित्य के आदिकवि भानुभक्त आचार्य की २ सौ ६ वीं जन्म जयन्ति नेपालगन्ज में एक कार्यक्रम के वीच मनाया गया ।
भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समितिद्वारा स्थानीय न्यूरोड स्थित भानुभक्त चौक में श्रद्धाञ्जली कार्यक्रम तथा कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया था । विक्रम् सम्वत् १९७१ में तनहुँ जिला के चुँदी रम्घा में जन्मे थे आदिकवि भानुभक्त आचार्य ने नेपाली भाषा में पहलीवार रामायण लिखा था ।
इसवसर में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व सदस्य सचिव सनत रेग्मी ने स्वर्गीय आदिकवि भानु भक्त के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुये नेपाली भाषा और साहित्य के लिये कियागया योगदान नेपाली समाज में अविस्मरणीय है बताया ।
भारत के विभिन्न शहर में भी आदिकवि भानु भक्त आचार्य के शालिक निर्माण करके उच्च सम्मान किया गया चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार को भी भानुभक्त आचार्य की जन्म जयन्ति विशेष कार्यक्रम की आयोजन करके भव्यता के साथ मनाना चाहिये |  भानुभक्त रचित पहला नेपाली ग्रन्थ रामायण को उन्हों ने नेपाली समाज में व्यापकता देना चाहिये अपनी विचारों में व्यक्त किया क।
भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष तथा सहप्राध्यापक हरि प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा भारत के विभिन्न शहर में बसोबास करनेवाले नेपाली भाषियों ने नेपाली जातिय कवि के रुप में सम्मान करते हुये भानुभक्त की जन्म जयन्ति स्थानीय पर्व के रुप में मनाते आ रहे है

यह भी पढें   प्रदेश संरचना समाप्त करने के लिए राप्रपा सरकार को समर्थन करेगाः शाही

नेपालगन्ज में कहीं भी भानुभक्त आचार्य के नाम में ना कोई भी चौक, ना कोई भी सडक है इस अवस्था में स्थानीय नेपालगन्ज के न्यू रोड के बासिन्दाओं ने भानुभक्त चौक नामाकरण किया भेरी साहित्य समाज की ओर से सराहना करते हुये हरेक वर्ष वह चौक में भानु जयन्ति मनाने के लिये घोषणा भी किया ।
इसवसर पर वहुभाषिक कविता गोष्ठी का आयोजन भी किया गया था । कविता गोष्ठी में आदि कवि भानुभक्त के बारे में एक दर्जन नेपाली, हिन्दी और उर्दू भाषी श्रष्टाओं ने अपनी अपनी रचना तथा भानुभक्त रचित रामायण की स्लोक वाचन किये थे ।
कार्यक्रम में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ के प्रयास में गत वर्ष श्रावण ५ गते स्थानीय बासिन्दाओं की वृहद् जमघट ने न्यूरोड को वह स्थान को भानुभक्त चौक नामाकरण करने का निर्णय किया था ।
कार्यक्रम में भारत के वरिष्ठ साहित्यकार तथा अन्जुमन शाहकार–ए–उर्दू उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शारिक रब्बानी, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, वि. विकास स्मृति प्रतिष्ठान गुठी के अध्यक्ष पङ्क कुमार श्रेष्ठ, भेरी साहित्य समाज के कोषाध्यक्ष भरत बहादुर रानाभाट, समाज की सदस्य तथा साहित्यकार लता शर्मा, पुष्पमणि प्रधान, मणि आचार्य, भीम रानाभाट, सदस्य पवन जायसवाल लगायत तीन दर्जन से अधिक श्रष्टाओं की सहभागिता रही थी ।
कार्यक्रम के बाद में भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद तिमिल्सिना के अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक ने वह भानुभक्त चौक में आदि कवि भानुभक्त आचार्य की अद्र्ध कद की शालिक निर्माण करने के लिये नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका से बजेट व्यवस्थापन के लिये अनुरोध किया | चौक निर्माण करने के लिये एक समिति गठन करने के लिये भी निर्णय किया गया भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति के सल्लाहकार तथा पत्रकार पूर्ण लाल चुके ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढें   सिटिजन्स बैंक की १९ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed