Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिजली के तारमुक्त काठमांडू के लिए प्रक्रिया शुरु

 

काठमांडू, २५ अगस्त । काठमांडू उपत्यका में हर सडक और गली में एक खम्बा होता है, जहां विद्युत, इन्टरनेट, टेलिभीजन जैसे विभिन्न कम्पनियों की तार दिखने को मिलता है, जिससे शहर की सौन्दर्यता भी बिगाड़ दी है । विद्युत प्राधिकरण को मानने तो अब कुछ ही वर्षो में ऐसी अवस्था देखने को नहीं मिलेगी, इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो चुकी है ।
काठमांडू उपत्यका में जितने भी इस तरह की तार है, उसको भूमिगत बनाने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरु किया है । इसके लिए तीन चरण में काम करने की योजना है । काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर तीनों जिलों में भूमिगत रुप में ही विजली की तार उपभोक्ता की घर में पहुँचाया जाएगा । उसके बाद उपत्यका से बाहर भी इसीतरह तारों को भूमिगत बनाया जाएगा । एसियाली विकास बैंक (एडीबी) से प्राप्त सहुलियतपूर्ण ऋण से रत्नपार्क से महाराजगंज (काठमांडू)ं तक का बिजली की तार को प्रथम चरण में भूमिगत किया जा रहा है, इसके लिए ठेकेदार ने सर्वे तथा उपकरण परीक्षण शुरु किया है ।
यह समाचार आज प्रकाशित गोरखापत्र दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com