विराटनगर में चार लायंस क्लब का संयुक्त पदस्थापन कार्यक्रम समारोह सम्पन्न
माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश का बिराटनगर में लायंस क्लब ऑफ विराटनगर मिल्स एरिया सहित अन्य तीन क्लब के जुआइन्ट इंडक्शन एन्ड इंसलोशन सेरोमनी कार्यक्रम एक समारोह के बीच सम्पन हुआ । इस मौके पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 325 ए 1 गवर्नर इंद्र खत्री राजन वशिष्ट अतिथि निवर्तमान गवर्नर अनन्त प्रसाद भेडवाल व पूर्व गवर्नर के रूप में लायन लीला कुमार ढुङ्गेल , लायन फुल कुमार लालवानी ,लायन रेवत बहादुर कार्की सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार साह , संजय बंसल , महेश कुमार बाहेती, पंकज कुमार जैन ने कैलाश शाह , मनोज गुप्ता अग्रवाल , महेश कुमार बाहेती ,तुषार अग्रवाल को 2019-20 के लिए पद हस्तान्तरन किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन खत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा लायंस इंटरनेशनल दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संस्था है यहां हम सेवा करने आये है,सेवा लेने नही । उन्होंने सभी लाइन को सेवा भाव से काम करने का अपील किया । मौके पर नव चयनित अध्यक्ष कैलाश साह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसमें कुछ बेहतर करने का भरसक प्रयास करेंगे। अन्य नव चयनित अध्यक्ष ने भी अपने अपने विचार रखे ।कार्यक्रम का सफल संचालन में लायंस लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर मिल्स एरिया के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज साह ने अपने कार्यकाल में किये गए समाज सेवा का काम पर विस्तार से प्रकाश डाला । इस मौके पर लायन जीतू रजक , प्रहलाद बस्नेत , संजय कुमार कलबार ,संदीप बागेरिया ,विजय साह, योगेन्द्र साह , अजय राई ,राजेन्द्र साह , दिलीप राम , नरेश यादव , गणेश प्रसाद , राज किशोर साह ,मनोज चौधरी ,मनोज कुमार ठाकुर , अनुज गुप्ता , दीपक रजक ,भरत प्रसाद डंगल , धमेंद्र चौधरी, राजेश खंडेलवाल ,शुभम गुप्ता , सूर्यमान ब्रजचार्य ,नवीन अग्रवाल, मुकेश शर्मा सक्रिय दिखे। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर मिल्स एरिया , लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर इक्सकयूटिव , लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर सिटीजन्स , लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर समविद्धि क्लब के सदस्यगण के अलावा लायंस के अधिकारीगण
विकाश अधिकारी, धीरज गुरुंग, कुमोद गोयल , बिजय हरि शर्मा ,तुलसी पोखरेल ,मोहन अधिकारी , राजू गोयल , उदय नारायण बराल, शिव रिजाल , संजय बंसल ,दुर्गानन्द चौधरी ,राजन श्रेष्ठ ,ओम प्रकाश प्रसाई , युगल किशोर राठी , कृष्ण हरि पोखरेल , नंद किशोर राठी , प्रकाश नारायण चौधरी व अन्य लोग मौजूद थे । इस अवसर पर हिंदुस्तान दैनिक का पत्रकार वरुण मिश्रा , पत्रकार दीपक खड़का को सम्मानित भी किया गया ।








