Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा में एक ही दिन तीन महिलायें ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

 

६ सेपटेम्बर, वीरगञ्ज । पर्सा में एक ही दिन में तीन व्यक्तियों ने फांसी लटककर आत्महत्या किया है । जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने जानकारी दिया कि जिला के विभिन्न स्थानों में कल गुरुवार को तीन महिलाओं ने फांसी लटक कर आत्महत्या की हैं ।
वीरगञ्ज महानगरपालिका–२७ कुहडी की ४५ बर्षीया रीखिया देवी महतो, पर्सा के पटेर्वासुगौली गांवपालिका १ मुजबनिया की १६ वर्षीया ललिता देवी और वीगन्ज १ छप्कैया की १९ वर्षीया रुकसार खातुन ने अपने अपने सल से विभिन्न चीजों में फा.सी लगाकर आत्महत्या की हैं ।
सभी के शवों को पास के अस्पताल में पोष्टमार्टम के लिये भेजा गया है । तथा इस सम्बन्ध में और अनुसन्धान जारी है ।
चिकित्सकों का अनुमान है कि आकल लोगों में तनाव बहुत बढ गया है और धैर्य की कमी हो गई है । जिसके फलश्वरुप आत्महत्याएं बढती जा रही है । जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा का प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक अनन्तराम शर्मा ने बताया कि उनलोगों के आत्महत्या का कारण तो अभी खुला नहीं है परन्तु निरन्तर आत्महत्या की घटनायें बढती जा रही है ।

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *