Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान दिवस मनाना है या नहीं ? समाजवादी पार्टी आज करेगा निर्णय

 

१५ सितम्बर, काठमांडू । आश्विन ३ गते को संविधान दिवस के भब्य रुप में मनाने का निर्णय हुआ है । अब समाजवादी पार्टी यह दिवस मनायेंगे की नहीं इसके लिये आज समाजवादी पार्टी ने बैठक बुलायी है ।
पार्टी प्रचार प्रसार विभाग का उपप्रमुख विश्वदीप पाण्डे ने जानकारी दिया कि बालकुमारी स्थित पार्टी कार्यालय में आज पार्टी कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा बैठक किया जा रहा है जिसमें संविधान दिवस के बारे में निर्णय किया जायेगा । तराई मधेश में संविधान दिवस को काला दिवस के रुप में विभिन्न संघ संगठन और पार्टी निर्णय कर चुकी है ।
गत वर्ष समाजवादी पार्टी ने संविधान दिवस को न समर्थन किया था न ही विरोध किया था । जिसके चलते पार्टी में ही विवाद हुआ था । इसबार क्या करेंगे उसका निर्णय कर सर्कुलर भेजेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *