Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन युवक हिरासत में

 

२ अक्टुबर, इटहरी । एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन व्यक्तियों को इलाका प्रहरी कार्यालय इटहरी हिरासत में लिया है ।
उसी घटना में संलग्न दो व्यक्ति फरार हैं । सुनसरी का प्रहरी नायब उपरीक्षक विनोद शर्मा ने जानकारी दिया कि सुन्दरहरैचा–१२ का बस चालक विकास कसई, झापा सुरुङ्गा–४ का सुरज थापा और सिरहा का सुजेन्द्र भुजेल को हिरासत में लिया गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय ने जनाया कि उस घटना में संलग्न मोरङ बेलबारी का नितेश घिमिरे और ताके नाम से पहचाने जाने वाला सुमन फरार हो गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि इटहरी में सोमवार के मध्य रात को पांच युवकों एक समूह ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया था । प्रहरी का कहना है कि इटहरी के धरान–विराटनगर सडकखण्ड के साथी पेट्रोलपम्प के पास युवती के साथ बलात्कार किया गया ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि धरान से को१ख ४६२६ नं की बस में युवती को इटहरी लाकर रोड के किनार में उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया गया । स्थानीय के सूचना के आधार पर पुलिस ने उन आरोपियों को हिरासत में लिया ।
घटना के विषय में और अनुसन्धान जारी है और पीडित युवती का उपचार चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed