२३ वर्ष बाद चीन के राष्ट्रपति नेपाल आरहें हैं, राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी जायेंगे सी जिनपिंग को स्वागत करने
काठमाडौं – राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के निमन्त्रणा पर चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग आज शनिबार को नेपाल आ रहें हैं। भारत का भ्रमण पूरा करके चिनियाँ राष्ट्रपति सी नेपाल के राजकीय भ्रमण पर आज शनिबार दोपहर बाद ४ः३० से ५ः३० बजे के बीच त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल पर पधारेंगें। उनका स्वागत के लिये राष्ट्रपति भण्डारी विमानस्थल पर जाने कार्यक्रम बताया जा रहा है। प्रधानमन्त्री केपी ओली भी सी का स्वागत के लिये विमानस्थल जाने की सम्भावना है।
राष्ट्रपति सी के भ्रमण को लेकर नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी तथा सशस्त्र प्रहरी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कडा किया गया है। विमानस्थल से सोल्टी होटल और वहाँ से राष्ट्रपति कार्यालय तक सुरक्षा व्यवस्था कडा किया गया है | रास्ते के सभी बड़ा बड़ा घरों में शुक्रबार से ही सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। सी आने के समय हेलिकोप्टर से भी निरिक्षण किया जाएगा । राष्ट्रपति भण्डारी से मिलने के आलावा सी का सभी कार्यक्रम होटल सोल्टी में ही रखा गया है।
चिनियाँ राष्ट्रप्रमुख का नेपाल भ्रमण २३ वर्ष बाद हो रहा है। सन् १९९६ में तत्कालीन चिनियाँ राष्ट्रपति जियाङ जेमिन ने नेपाल भ्रमण किया था। राष्ट्रपति सी विमानस्थल से सीधा सोल्टी होटल जाकर आराम करेंगे और वहां से साम ६.30 बजे राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ मिलने शीतलनिवास जायेंगे। उसकेवाद राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा होटल सोल्टी में ही आयोजित रात्रिभोज में चिनियाँ राष्ट्रपति सी सहभागी होंगे।
रविवार सुबह १०ः३० बजे राष्ट्रपति सी और प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली की उपस्थिति में विभिन्न द्विपक्षीय सम्झौता पर हस्ताक्षर होने की सम्भावना है । हस्ताक्षर समारोह से पहले प्रधानमन्त्री ओली और सीबीच औपचारिक भेटवार्ता होगी। प्रधानमन्त्री ओली और सी के बीच अकेले में भी बातचीत होने की जानकारी प्राप्त हुई है | परराष्ट्र के अनुुसार प्रधानमन्त्री ओली के साथ भेटघाट से पहले नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के साथ रविवार को ही सी का बातचीत का कार्यक्रम है। कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा से शनिबार साम में ही सी का भेटघाट का कर्यक्रम तय किया गया है । सी रविवार को १२ः३० से १ बजे के बिच स्वदेश वापस जायेंगे।



I have been browsing online more than three hours lately, yet I never
discovered any attention-grabbing article like
yours. It is beautiful worth sufficient for me. In my opinion, if all web owners and bloggers
made good content material as you probably did, the net will probably be much more useful than ever