Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसिडकाण्ड के बारे में सांसद् यादव द्वारा जानकारी मांग

 

काठमांडू, १४ अक्टूबर । मुस्कान खातुन के ऊपर हुए एसिड आक्रमण संबंधी घटना के बारे में पर्सा क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सासद् प्रदीप यादव ने पुलिस से जानकारी ली है । घटना अनुसंधान और मुद्दा प्रक्रिया संबंधी विषय में जानकारी लेते हुए उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि एसिड आक्रमणकारी को जल्द से जल्द कारवाही होना जरुरी है । पर्सा पुलिस उपरीक्षक सोमेन्द्रसिंह राठौर के साथ मिलकर सांसद् यादव ने मुस्कान घटन के बारे में जानकारी ली है ।
स्मरणीय है, गत भाद्र २० गते मुस्कान के ऊपर वीरगंज (छपकैया) में दो युवाओं ने एसिड आक्रमण किया था, जिससे वह गम्भीर घायल हुई थी । घटना में शामील समसाद मिया और मजिद मिया को नियन्त्रण में लेकर मुद्दा प्रक्रिया को आगे बढ़ाई गई है । लेकिन पीडक परिवार के कुछ लोगों ने चलखेल शुरु करने के कारण सांसद् यादव ने मुद्दा प्रक्रिया के संबंध में पर्सा पुलिस से जानकारी ली है ।
वीरगंज नारायणी अस्पताल में कार्यरत ४ डाक्टरों ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि समसाद की उम्र १८ साल और मजिद की उम्र २० साल की है । लेकिन परिवार कुछ लोगों ने उन लोगां की उम्र क्रमशः १४ और १५ साल दाव करते हुए उसी के अनुसार सजा मांग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *