Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्ट नेताओं के सामने असल काम कर दिखाना हैः देउवा

 

भक्तपुर, १८ अक्टूबर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि कम्युनिष्ट पार्टी तथा नेताओं के सामने कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को असल काम कर दिखाना है । कांग्रेस पार्टियों की ओर से स्थानीय तह में निर्वाचित (प्रमुख–उपप्रमुख) जनप्रतिनिधियों को शुक्रबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि जहां कम्युनिष्ट पार्टी के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं, उन लोगों के सामने कांग्रेस जनप्रतिनिधियों सही काम कर दिखाना चाहिए ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस में महाविभाजन की आहट: डॉ. शशांक कोइराला के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने की तैयारी

पार्टी केन्द्रीय अनुसंधान तथा प्रशिक्षण प्रतिष्ठान द्वारा शुक्रबार भक्तपुर बोडे में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सपभाति देउवा ने कहा– ‘जहां हम लोगों ने चुनाव जीत लिया है, वहां कम्युनिष्टों की तुलना में असल और पारदर्शी काम करके दिखाना है, जनता के साथ समन्वय करना है । काम से ही कम्युनिष्ट से हम लोगों फरक है, इस बात को पुष्टि करना है ।’ सभापति देउवा का यह भी आरोप है कि स्थानीय तह में कर्मचारियों कि ओर से भी असहयोग हो रहा है ।

यह भी पढें   मधेश के विकास के लिए सभी एकजुट हों – अमरेश सिंह

प्रशिक्षण में ३ सौ से अधिक स्थानीय तहों से आए कांग्रेस सम्बद्ध जनप्रतिनिधि सहभागी हैं । जनता और पार्टी के साथ समन्वय कर काम करने के लिए आग्रह करने की उद्देश्य के साथ कांग्रेस ने यह प्रशिक्षण आयोजन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com