Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोसी नदी में ‌ओवरलोड नाव पलटने से आधा दर्जन से अधिक के डूबने की आशंका, दाे शव बरामद

 

बुधवार को बिहार के सहरसा में एक बड़ी नौका दुर्घटना हुई है। वहां कोसी नदी में एक ‌ओवरलोड नाव पलट गई, जिसमें आधा दर्जन लोगों के डूबने की आशंका है। अभी तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सहरसा में कोसी तटबंध के धोबीयाही घाट पर यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। सहरसा के झरबा से नवहट्टा की ओर जा रही इस नाव में स्‍कूली बच्‍चे भी सवार थे। बताया जाता है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अचानक नाविक ने नाव पर से नियंत्रण खो दिया और देखते-देखते इसमें सवार लोग नदी में डूबने लगे।

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

आधा दर्जन लोगों के डूबने की आशंका

दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। तटवर्ती इलाकों में मौजूद ग्रामीणों ने अनेक डूबते लोगों को बचाया। कुछ लोग खुद भी तैरकर बाहर निकल आए। लेकिन आधा दर्जन लोगों का पता नहीं चल सका है। उनके डूबने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

नदी में लापता लोगों की खोज जारी

नदी में लापता लोगों की खोज जारी है। उनमें से दो के शव बरामद किए जा चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com