Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

एक जनवरी आ रही,सभी लिये उत्साह ! बात तभी बन पायगी,बनो वक़्त के शाह !! प्रो.शरद नारायण खरे

 

सूरज आया इक नया,गाने मंगल गीत !
प्रियवर अब दिल में सजे,केवल नूतन जीत !!

उसकी ही बस हार है,जो माना है हार !
साहस वाले का सदा,विजय करे श्रंगार !!

बीते के सँग छोड़ दो,मायूसी-अवसाद !
नवल बनेगा अब धवल,देगा मधुरिम याद !!

खट्टी-मीठी लोरियां,देकर गया अतीत !
वह भी था अपना कभी ,था प्यारा सा मीत !!

जाते -जाते वर्ष यह,करता जाता नेह !
अंतर इसका जनवरी,भले दिसंबर देह !!

फिर से नव संकल्प हो, फिर से उत्थान !
फिर से अब जयघोष हो,हो फिर से नव गान !!

यह भी पढें   हिमस्खलन और बाढ़ से 16 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने जारी की पहली स्थिति रिपोर्ट

नया सूर्य ले आ गया,नया शौर्य,नव ताप ! 
लिये आप आवेग यदि,नहीं बनोगे भाप !!

नहीं शिथिलता हो कभी,नहीं चरण हों मंद !
गिरकर फिर आगे बढ़ो,काम नहीं हो बंद !!

एक जनवरी आ रही,सभी लिये उत्साह !
बात तभी बन पायगी,बनो वक़्त के शाह !!

दोस्त,मित्र,बंधू,सखा,रक्खो सँग नववर्ष !
मिले तुम्हें खुशियां ” शरद”,मिले सुखद नव हर्ष !!

प्रो.शरद नारायण खरे
      विभागाध्यक्ष इतिहास
  शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय
     मंडला(म.प्र.)-481661

–प्रो.शरद नारायण खरे
विभागाध्यक्ष इतिहास
शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय
मंडला(म.प्र.)-481661
ई मेल–khare.sharadnarayan@ gmail.com

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com